हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार की ओर से गठित छठे राज्य वित्त आयोग की टीम ने शुक्रवार को हल्द्वानी ब्लाक में वित्तीय स्थितियों का मूल्यांकन किया। पंचायती राज संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों में वित्तीय आवंटन नीतियों की अनुशंसा के उद्देश्य से गठित सेतु आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत टीम ने चर्चा की। प्राप्त अनुदान नीतिगत सुधारों पर विचार विमर्श किया गया।
प्रतिनिधि के रूप में आईआईटी रुड़की के प्रो. एसपी सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था के वित्तीय पहलुओं पर विस्तृत संवाद करते हुए क्षेत्रीय प्रशासन से जमीनी जानकारी प्राप्त की। निर्वतमान क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल सिंह अधिकारी ने कहा कि जिला पंचायत की ओर से गांव में विभिन्न स्रोतों में जो कर वसूली की जाती है, उसका विभाजन समान रूप से कर ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत को भी कर वसूली के अधिकार दिए जाएं। चर्चा में निवर्तमान ग्राम पंचायत प्रशासक, क्षेत्र प्रमुख प्रशासक के साथ ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मौजूद रहे। प्रधान संगठन अध्यक्ष रुक्मणी नेगी आदि मौजूद रहे।