फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह पूर्व जेवरात चुराने का खुलासा

Fri, 18 Aug 2017 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर (नैनीताल)। 
विज्ञापन
चोरी का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पुलिस ने तीन माह पूर्व बस से जेवरात भरा बैग चुराने का खुलासा कर दिया है। यह बैग सीआईएसएफ के एसआई का था। पुलिस ने सीसीटीवी फुुटेज के आधार पर टेड़ा गांव के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


सीओ लोकजीत सिंह ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में प्रेसवार्ता की। बताया कि ब्लॉक सल्ट जिला अल्मोड़ा के ग्राम हरड़ा निवासी भरत चंद्र सीआईएसएफ दिल्ली में उपनिरीक्षक हैं। वह इसी साल 13 मई को बस यूके 04 पीए/ 0062 में सपरिवार बैठे थे।

यह बस लखनपुर चुंगी के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ी थी। तभी चोरों ने बस की डिकी से जेवर भरा बैग चोरी कर पत्ते से भरा दूसरा बैग रख दिया था। गायब बैग में कपड़ों के अलावा सोने, चांदी के आभूषण, सैमसंग का एक टैबलेट मोबाइल फोन भी रखा था।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाल विक्रम राठौर, एसआई विपिन चंद्र जोशी, एसआई चेतन रावत, कांस्टेबल नसीम अहमद, मोहन नेगी मामले की जांच कर रहे थे। सीसीटीवी फुटेज से ग्राम टेड़ा निवासी पूरन सिंह रावत, चंदन सिंह रावत के खिलाफ साक्ष्य मिले।

तभी से पुलिस इनकी तलाश में थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह मुखबिर की सूचना के आधार पर कोसी बैराज के पास से दोनों को दबोच लिया। उनके कब्जे से चोरी बैग बरामद हुआ। उसमें भरत चंद्र के कपड़े, टैबलेट मोबाइल, उनकी पत्नी के आभूषण भी रखे थे। कबूला कि वह चोरी के सामान को बेचने रामनगर आ रहे थे। उनका धारा 379, 411 आईपीसी के तहत चालान किया गया है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें