फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा पीड़ितों ने ब्लाक प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

Tue, 02 Jun 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा पीड़ित शिवनाथपुर पुरानी बस्ती लोहानी के ग्रामीणों ने ब्लाक प्रमुख कार्यालय पहुंच प्रमुख संजय नेगी से ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि प्रशासन ने 37 बाढ़ पीड़ित परिवारों की उचित व्यवस्था न होने पर प्लाट नंबर-12 में रहने की अनुमति दी थी। लेकिन पिछले दिनों वन विभाग ने अतिक्रमण बताकर उन्हें बेघर कर दिया है।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख नेगी ने प्रशासन की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा अतिक्रमण हटाने के नाम पर झोपड़िया तोड़कर लोगों के बर्तन, चारपाई, कपड़े आदि तक प्रशासन की टीम ले गई। अब पेड़ के नीचे लोगों ने आसरा लिया है। ब्लाक प्रमुख संजय नेगी ने डीएफओ राहुल से बात कर बेघर लोगों के रहने की उचित व्यवस्था की मांग की है।

वहीं बाद में ग्रामीणों ने ज्येष्ठ प्रमुख आनंद रावत के नेतृत्व में एसडीएम एसएस जंगपांगी को भी ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कमल प्रसाद, बसंती देवी, लीला देवी, आनंदी देवी, मिशा देवी, मोहनी देवी, पुष्पा देवी, रमेश चंद्र, गुड्डी देवी, ललिता देवी, रेवती देवी, महावीर रावत, देवेंद्र चंदोला, धनुली देवी, कांति देवी, प्रकाश चंद्र, विजय खुल्बे, शेखर चंद्र, रामपाल सिंह, विरेंद्र, गोपाल अधिकारी, कपिल रावत, पवन कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें