फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नलों से आ रहा गंदा पानी, लोगों में गुस्सा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लालकुआं। नगर के अंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक में स्थानीय लोग दूषित पेयजल की आपूर्ति से परेशान हैं। नलों से लगातार गंदा पानी आने के कारण क्षेत्र में संक्रामक रोग फैलने की आशंका बढ़ गई है। लोगों ने विभाग से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


दूषित पानी की आपूर्ति से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को भाजपा नेता प्रेमनाथ पंडित के नेतृत्व में जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया और गंदे पानी से भरी बाल्टी दिखाकर अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। लोगों ने आरोप लगाया कि जगह-जगह पानी की पाइपलाइन टूटी हुई है लेकिन विभाग उनकी मरम्मत करने में लापरवाही बरत रहा है। इससे क्षेत्र आधे से ज्यादा घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। लोग मजबूरी में दूरदराज से पीने का पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पेयजल की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे जल संस्थान के खिलाफ आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। विरोध जताने वालों में मुन्ने खां, नियाज़ अहमद, सचिन गुप्ता, लईक अहमद, अनीस अहमद, नदीम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। जल संस्थान के जेई राहुल सिंह चौहान ने कहा कि जल निगम की ओर से इन दिनों नगर में पाइपलाइन डाली जा रही हैं। इस कार्य में जेसीबी ने जल संस्थान की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त कर दी हैं जिससे मिट्टी वाला पानी आने की शिकायत आ रही है। जल निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद लाइनों को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें