फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट में दिनेश ओवरआल विजेता

Mon, 29 May 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट में दिनेश ओवरआल विजेता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजभवन गोल्फ क्लब नैनीताल की ओर से आयोजित तीन दिनी ‘गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट 2017’ का रविवार को समापन हो गया। राजभवन के बॉल रूम में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में राज्यपाल और राजभवन गोल्फ क्लब के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण कांत पाल ने विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कृत किया। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता में आगरा निवासी दिनेश पवार को ओवरआल चैंपियन और गोरखपुर निवासी नुसरत अब्बास को उपविजेता ट्रॉफी भेंट की गई। सुपर वैटरन रनर-अप कर्नल एसएल शाह और सुपर वैटरन विजेता की ट्रॉफी विंग कमांडर एचएस बेदी ने जीती। ‘इंटर स्कूल गोल्फ टूर्नामेंट’ ओवरआल का रनर अप सैनिक स्कूल घोड़ाखाल रहा।

ओवरआल इंटर स्कूल गोल्फ टूर्नामेंट का विजेता राजकीय इंटर कॉलेज नैनीताल बना। वर्ग में 15 से 17 आयु वर्ग (बालक) में राजकीय इंटर कॉलेज के दीपक कुमार, (बालिका) में एमएल साह बाल विद्या मंदिर नैनीताल की शाहिला अब्दुल्ला विजेता रहीं। सभी विजेता और उपविजेताओं को राज्यपाल ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


राज्यपाल डॉ. पाल ने टूर्नामेंट के सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रति वर्ष खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या और गोल्फ में छोटे बच्चों के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की और गोल्फ के भविष्य को उज्ज्वल बताया। उन्होंने कहा कि क्लब का प्रयास है कि गोल्फ किसी वर्ग विशेष तक सीमित न रहे। यह हर वर्ग का खेल बने।

उन्होंने कहा कि इंडियन गोल्फ एसोसिएशन के साथ मिलकर गोल्फ क्लब नैनीताल उत्तराखंड में गोल्फ को व्यापक स्तर पर प्रचलित करेगा। इसके लिए नैनीताल गोल्फ क्लब बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण भी दे रहा है।

राज्यपाल ने आयोजन की सफलता का श्रेय गोल्फ कैप्टन, गोल्फ क्लब के सचिव और उनकी पूरी टीम, राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों, सभी प्रायोजकों सहित स्थानीय प्रशासन और मीडिया प्रतिनिधियों को दिया।

उन्होंने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। संचालन गोल्फ कैप्टन कर्नल (रिटा.) हरीश शाह द्वारा किया गया। समारोह में उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी के निदेशक एएस नयाल, डीआईजी अजय रौतेला, डीएम दीपेंद्र चौधरी सहित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें