हल्द्वानी में रेस्टोरेंट संचालक के साथ दीया मिर्जा
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा सोमवार दोपहर अचानक बरेली रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पहुंच गईं। उन्होंने यहां लंच किया और काली मिर्च चिकन, कबाब की का स्वाद लिया।
रेस्टोरेंट संचालक आमिर हमजा ने बताया कि सोमवार की दोपहर दो बजे अचानक दिया मिर्जा रेस्टोरेंट में पहुंची तो सभी आश्चर्यचकित हो गए। लंच के बाद दीया ने उन्हें बताया कि हल्द्वानी के काली मिर्च चिकन की मुंबई तक चर्चा होती है।
उन्होंने कुमाऊं की वादियों की भी जमकर तारीफ की। कहा कि यहां कई जगह ऐसी हैं जिन्हें देखकर मन खुश हो जाता है। लंच के बाद पहाड़ की ओर निकल गईं। बताया जा रहा है कि वह यहां किसी शूटिंग के सिलसिले में आई हैं।