फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में ध्यानी और मुनीश कुमार घायल

Mon, 20 Apr 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी और मुनीश कुमार सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों को निजी वाहन से संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां मुनीश कुमार की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें काशीपुर रेफर कर दिया। प्रभात ध्यानी को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। बता दें कि प्रभात ध्यानी ओर मुनीश कुमार पर कुछ दिनों पहले खनन माफिया ने हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन


रविवार दोपहर प्रभात और मुनीश किसी काम से कोतवाली आ रहे थे। काशीपुर बस अड्डे पर सड़क किनारे खड़ी स्विपट कार के चालक ने अचानक दरवाजा खोल दिया। इसी बीच पीछे से आ रहे मुनीश कुमार की बाइक दरवाजे पर टकरा गई और दोनों छिटककर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में मुनीश कुमार का पैर फ्रैक्चर हो गया अैर प्रभात ध्यानी को मामूली चोटें आईं।

हादसे के बाद चालक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए दोनों से माफी मांगी और उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से फिर दोनों को सरकारी अस्पताल ले गया। डाक्टर द्वारा मुनीश को रेफर करने पर चालक उन्हें लेकर काशीपुर भी गया। चालक ने मुनीश के इलाज का पूरा खर्च उठाने का भरोसा दिया। बता दें खनन माफियाओं के हमले से प्रभात ध्यानी का हाथ पहले ही टूटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें