फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्जिया मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला

Mon, 25 May 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
न कोई तीज न कोई त्योहार लेकिन मां की आस्था ऐसी कि रविवार को सुबह पांच बजे से ही गर्जिया मां के दर्शन को हजारों भक्त पहुंचे। तपती गर्मी में भी श्रद्धालुओं की श्रद्धा में कोई कमी नजर नहीं आई। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि श्रद्धालुओं को माता के दर्शन के लिए घंटों लाइन में लगे रहना पड़ा।
विज्ञापन


इधर, सुबह भीड़ को भांपते हुए सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस फोर्स लगाई र्गई थी। सुबह के 11 बजते-बजते पार्किंग फुल हो चुकी थी। मंदिर परिषद में नो-पार्किंग का बोर्ड लग गया और वाहन सड़कों में ही खड़े होना शुरू हो गए। इसके अलावा मुरादाबाद, रामपुर से आए श्रद्धालुओं ने भंडारे भी किए तो कई अपने बच्चों का मुंडन कराते नजर आए। सैकड़ों की संख्या में कार्बेट पार्क घूमने आए पर्यटकों ने भी गर्जिया मां के दर्शन किए। 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं का आना, वह भी बिना तीज-त्योहार के, इससे दुकानदार भी काफी उत्साहित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें