फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में मिलने आने वालों पर पुलिस की नजर

Mon, 25 May 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से सजायाफ्ता अपराधी जाकिर के भागने पर जिला पुलिस ने जेलों की निगरानी बढ़ा दी है। एलआईयू जेल में मिलने आने वालों का नाम-पता नोट करने के साथ ही संदिग्धों की वीडियोग्राफी भी कर रही है। वहीं, पुुलिस जेल से छूटने वाले चोर-डकैतों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा एकत्र कर रही है।
विज्ञापन


हल्द्वानी उपकारागार में क्षमता से तीन गुना अधिक बंदी और कैदी रहते हैं। ऊधमसिंह नगर में जेल नहीं बनने के कारण यहां जेल में बंदियों की संख्या बढ़ती जा रही है। 16 मई को लालकुआं रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कैदी जाकिर के भागने के बाद पुलिस काफी सक्रिय हो गई है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि जेल में मुलाकातियों से मिलने के बाद अपराधी पुलिस कस्टडी से भागने की योजना बनाते हैं।

इसी बिंदु के मद्देनजर जिला पुलिस के अधिकारी ने हल्द्वानी उप कारागार में निगरानी बढ़ा दी है। अब एलआईयू के कर्मचारी जेल के गेट पर जमे हुए हैं। वे प्रत्येक मुलाकाती के बारे में प्रतिदिन जानकारी इकट्ठा कर उच्चाधिकारियों के पास भेज रहे हैं। कोतवाल आरएस मेहता बताते हैं कि सिविल पुलिस जेल से छूटने वाले अपराधियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करती है, ताकि अपराधी जेल से छूटने पर अपराध न कर सके। सिविल पुलिस और एलआईयू अपने स्तर से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें