फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दोगुने दाम होने के बावजूद मंडी में पहाड़ी आलू बना पहली पसंद

Fri, 29 May 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नवीन मंडी में पहाड़ी आलू की मांग बढ़ गई है। महंगा होने के बावजूद इसकी मांग बढ़ रही है। पिछले दस दिन से धारी और ओखलकांडा ब्लॉक से आलू की खूब आवक हुई है।
विज्ञापन

मंडी व्यापारी संतोष केसरवानी ने बताया कि मंडी में दो तरह के आलू उपलब्ध हैं। पहला यूपी और पंजाब से आने वाला कोल्ड स्टोर का पुराना आलू जो 8 से 10 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। दूसरा पहाड़ी आलू है जो 16 से 20 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। पहाड़ी आलू कोल्ड स्टोर वाले आलू से कहीं अधिक स्वादिष्ट होता है।
आढ़ती बिलाल ने बताया कि लंबे समय तक कोल्ड स्टोर में रखने से पुराने आलू में मिठास आ जाती है। इस कारण लोग इसे कम पसंद करते हैं। पहाड़ी आलू की मांग यूपी और दिल्ली समेत अन्य राज्यों तक बनी हुई है। मंडी में पहाड़ी आलू की रोजाना करीब एक हजार कट्टों की आवक है। ताजा आलू आने से व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। सितंबर-अक्टूबर तक पहाड़ी आलू बाजार में बना रहेगा।
विज्ञापन





-
किसानों ने बड़ी लागत लगाकर पांच-पांच बोरी बीज लगाया लेकिन अभी बाजार की स्थिति कमजोर होने से आलू को स्टॉक करना पड़ रहा है। फिलहाल लागत निकालना भी किसानों के लिए मुश्किल हो रहा है। - गिरीश पलडिया, किसान, ओखलकांडा


खेती में खर्चा बढ़ने के बावजूद फसल का सही दाम नहीं मिल पाता। मंडी में भाव कम होने से किसान परेशान हैं। ट्रांसपोर्ट खर्च निकालने के बाद बहुत कम लाभ बचता है। अभी दाम बढ़ने का इंतजार कर रहा हूं। - नंद किशोर जोशी, किसान, पहाड़पानी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें