फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पढ़ाई और कॅरिअर की चिंता से किशोरों को घेर रहा अवसाद

Sat, 17 May 2025 02:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पढ़ाई और कॅरिअर की चिंता से किशोरों में चिंता व अवसाद बढ़ रहा है। बीडी पांडे अस्पताल में रोजाना 15 से 20 मरीज ऐसे आ रहे हैं। इनमें से आधे से अधिक किशोर शामिल हैं। इनकी संख्या आठ से 10 तक होती है। बीडी पांडे अस्पताल की मनोचिकित्सक गरिमा कांडपाल ने बताया कि अस्पताल में 2024 में एक साल में करीब 3000 मरीज आए थे जिन्हें चिंता (एंजायटी), अवसाद (डिप्रेशन) और तनाव था। उनमें से कुछ लोग तो ऐसे थे जिन्हें पता ही नहीं था कि वह इस बीमारी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ लोगों को दवाइयां देनी पड़ती हैं तो कुछ काउंसलिंग से ही ठीक हो जाते हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल ऐसे मरीजों में पांच से 10 फीसदी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें