फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामगढ़, बेतालघाट के रिजॉर्ट में अवैध पानी के कनेक्शन काटें

Sat, 17 May 2025 02:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। रामगढ़, बेतालघाट के आसपास बने रिजॉर्ट में पानी के अवैध कनेक्शन के मामले में कुमाऊं आयुक्त ने कड़ा एक्शन लिया है। पानी की किल्लत झेल रहे ग्रामीणों की शिकायत के बाद आयुक्त ने जल संस्थान अधिकारियों को इलाके के रिजॉर्ट में अवैध कनेक्शन की जांच कर काटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गांवों में एक सप्ताह में जल जीवन मिशन का काम पूरा करने को भी कहा है।
विज्ञापन

दरअसल धारी और रामगढ़ ब्लॉक के हरिनगर, हरतोला, रूप सिंह धुरा, ताडतीखेत, उलगौर में ग्रामीणों को लंबे समय से पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत लोगों ने कमिश्नर दीपक रावत से की थी। इस पर आयुक्त ने शुक्रवार को जल संस्थान के अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ बैठक की। यहां ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के गेस्ट हाउस और रिजॉर्ट को अवैध कनेक्शन दिए गए हैं, जबकि ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है। इस पर आयुक्त का पारा चढ़ गया और उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर तुरंत अवैध कनेक्शन काटें। कहा कि ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है तो रिजॉर्ट्स में कैसे पानी आ रहा है।
उन्होंने एक सप्ताह में जल जीवन मिशन का काम पूरा करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान दयाकिशन जोशी, हरीश चंद्र शर्मा, विनोद पांडेय, मोहन चंद पांडे, नीरज सिंह, अमित, मदन सिंह, पीतांबर पांडे, नारायण भट्ट, नंदाबल्लभ पांडे, महेश, दिनेश और सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें