फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय की मांग पर आशाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आशा कार्यकत्रियों ने शुक्रवार को महिला अस्पताल में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आशाओं की हड़ताल के चलते गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण नहीं हो सका। आशाओं ने जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन नौ से 24 अगस्त तक ‘संगठित रहो प्रतिरोध करो’ अभियान के तहत 24 अगस्त को ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी। यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने कहा कि आशाओं ने अपना काम सफलता पूर्वक किया। आशाओं को इनाम देने के बजाए उनके ऊपर काम का बोझ लादा जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने कहा कि एनएचएम का बजट कम करके मोदी सरकार ने आशाओं के लिए संकट खड़ा कर दिया है। यूनियन के प्रदेश महामंत्री कैलाश पांडे ने कहा कि राज्य सरकार को दस हजार मासिक वेतन के लिए बाध्य किया जाएगा। इस दौरान रीना बाला, पुष्पा आर्य, गंगा तिवारी, गीता जोशी, मंजू पांडे, पुष्पलता, नसीमा, भावना बोरा आदि थीं।
विज्ञापन

ये है प्रमुख मांग
= आशाओं को दी जाने वाले प्रोत्साहन राशि पूर्व की भांति दी जाए।
= आंध्र प्रदेश की तर्ज पर दस हजार रुपये प्रतिमाह राज्य मद से दिया जाए।
= आठ माह से बकाए मानदेय का शीघ्र भुगतान किया जाए।
बजट मिल गया है। आशाओं को चार माह का मानदेय नहीं मिला है। तीन दिन अवकाश है और मंगलवार को रकम बांट दी जाएगी। -डॉ.भारती राणा, सीएमओ, नैनीताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें