फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मांग पूरी होने तक मिल के व्यावसायिक हस्तांतरण पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड बेरोजगार संगठन से जुड़े लोगों ने उपजिलाधिकारी राहुल शाह को ज्ञापन देकर लालकुआं स्थित सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के व्यावसायिक हस्तांतरण प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश उत्तराखंडी ने एसडीएम को बताया कि पेपर मिल के कारण घोड़ानाला से शांतिपुरी किच्छा तक जल और वायु प्रदूषण फैलाया जा रहा है। इसे लेकर संगठन लंबे समय तक आंदोलित रहा। बाद में तीन नवंबर 2005 को मिल प्रबंधन ने लिखित में आश्वस्त किया था कि वह घोड़ानाला से निकलने वाले जहरीले पानी को भूमिगत कराएंगे। मगर यह कार्य अब तक नहीं हुआ है। बताया कि इसके अलावा मिल के खिलाफ एसडीएम न्यायालय में भी वाद विचाराधीन है। संगठन ने एसडीएम से वाद का निस्तारण और लिखित आश्वासन पूरा होने तक मिल के व्यवसायिक हस्तांतरण पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में बीएस दानू समेत कई लोग शामिल थे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें