फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के नेतृत्व में पारदर्शिता और दक्षता का नया युग : अजय टम्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा है कि देश ने बीते 11 साल में विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हासिल की है। केंद्र सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ मूल मंत्र को अपनाकर समाज के हर वर्ग तक विकास कार्यों का लाभ पहुंचाया है।
विज्ञापन


टम्टा केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने के मौके पर यहां बरेली रोड स्थित एक होटल में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रोफेशनल मीट को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह पारदर्शिता और दक्षता का नया युग है जहां मोदी सरकार ने सुशासन को अपनी नीतियों का आधार बनाया। इसमें पारदर्शिता, जवाबदेही और तकनीक का उपयोग शामिल है। सरकार ने प्रशासन को सरल, कुशल और जनकेंद्रित बनाने के लिए कई कदम उठाए। लोगों तक डिजिटल भुगतान, आधार कार्ड और जनधन खातों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा।

टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार ने बेघर और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को सम्मानजनक जीवन दिया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से 10 करोड़ से अधिक गरीब महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन मिले। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दायित्वधारी ओम प्रकाश जमदग्नि, जिला प्रभारी राजेश कुमार, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, मेयर गजराज बिष्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट, विधायक सरिता आर्या, दायित्वधारी शांति मेहरा, रेनू अधिकारी, नवीन वर्मा, भुवन उपाध्याय, आनंद दर्मवाल, विंदेश गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक दिनेश खुल्बे, महामंत्री रंजन बर्गली, विनोद मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




उल्लेखनीय कार्य करने वाले किए सम्मानित
प्रोफेशनल मीट में डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, प्रगतिशील किसान, स्कूल संचालक, समाजसेवी, पर्यावरणविदों समेत अलग अलग क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले लोग शामिल रहे। राज्यमंत्री अजय टम्टा ने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें