फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग

विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराते कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया व - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत पर ऋषिकेश के एक राजनीतिक कार्यक्रम में मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने भगत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि समाचार पत्रों में प्रकाशित फोटो में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने मास्क नहीं पहना है। वह एमएचए के दिशा निर्देशों का अनुपालन भी नहीं कर रहे हैं। पूर्व में भी वह इस तरह के राजनीतिक आयोजनों में भाग ले चुके है पदाधिकारियों के नियमों का उचित पालन न करने की वजह से संक्रमित हो चुके हैं। पूरे प्रदेश में कोरोना की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। इस समस्या से निपटने के लिए चिंतन करने और समाधान खोजने की बजाए 2022 की चुनावी तैयारी में बैठकों का आयोजन करना संवेदनहीनता का परिचय है। ऐसे में कैसे इस महामारी से उत्तराखंड को निजात मिलेगी। जहां आमजन कोरोना के नाम से प्रताड़ित किया जा रहा है वही भाजपा के चुनावी बैठकों में नियम उल्लंघन करने की खुली छूट है। वर्तमान में कोरोना महाकारी संक्रमण विकराल रूप ले चुकी है, ऐसे समय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राजनीतिक आयोजन और अपने कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 के लिए जुटने का आह्वान एक संवेदनहीन कदम है। तहरीर में कहा गया है कि साथ ही स्वयं, भाजपा समेत पूरे प्रदेश को कोरोना संकट में डालने वाला कदम है। मिशन 2022 की तैयारियों के चलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बैठकों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बनाए गए नियमों का पालन न करने से स्वयं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मंत्रियों और विधायकों एवं कार्यकर्ताओं में फैलने की आशंका है। जिससे प्रदेश का जनमानस सुरक्षित नहीं है। उन्होंने थानाध्यक्ष से कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में बंशीधर भगत का पक्ष लेने का प्रयास किया गया मगर उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें