धारचूला में एसडीएम मंजीत सिंह को ज्ञापन सौंपते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आदि कैलाश यात्रियों को इनर लाइन पास जारी करने के लिए धारचूला में सिंगल विंडो बनाने की मांग की है। उन्होंने एसडीएम मंजीत सिंह के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा है।
नगर अध्यक्ष अध्यक्ष महेश सिंह गर्ब्याल ने कहा कि आदि कैलाश यात्रियों को इनर लाइन परमिट बनाने के लिए थाना, अस्पताल सहित अन्य जगहों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इससे समय बर्बाद होता है। उन्होंने कहा कि इनर लाइन परमिट केवल धारचूला से बनाए जाने चाहिए। उन्होंने एसबीआई के शाखा प्रबंधक कमलेश जोशी को भी पत्र देकर यात्रा सीजन में एटीएम सुबह पांच से रात दस बजे तक खोले जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि धारचूला से आगे कहीं पर भी एटीएम सुविधा नहीं है। इससे यात्रियों को नकदी की परेशानी होती है। इस दौरान जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेश गर्ब्याल, महेंद्र बुदियाल, हरीश धामी आदि मौजूद रहे। संवाद