फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन की मांग पर रोडवेज कर्मियों ने बस अड्डे पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। परिवहन निगम प्रबंधन ने रोडवेज कर्मियों को आज वेतन देने का आश्वासन दिया था। वेतन की प्रत्याशा में कर्मियों ने सोमवार से आंदोलन स्थगित करने का ऐलान किया था लेकिन वेतन न मिलने पर कर्मियों ने आज फिर रोडवेज बस अड्डे पर प्रदर्शन किया और एक घंटे तक कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि जब तक तीन महीने का वेतन एकमुश्त नहीं दिया जाएगा तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र सिंह नेगी, डूंगर सिंह, उमेश चंद्र जोशी, प्रभात पांडेय, मीना जोशी, पुष्पा देवी, सत्यप्रकाश, भास्कर मिश्रा, जलील अहमद, अख्तर खान, लुकमान सिंह, विपिन मिश्रा, नितिन दीक्षित आदि थे।
पर्यावरण मित्रों का कार्य बहिष्कार चौथे दिन जारी
नैनीताल। वेतन की मांग को लेकर सोमवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद के नेतृत्व में पर्यावरण मित्रों ने वेतन की मांग को लेकर चौथे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। पालिका के 197 पर्यावरण मित्रों के कार्य बहिष्कार के कारण नगर में जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आने लगे हैं। दो महीने से पालिका कर्मियों को वेतन नहीं मिला है। धर्मेश प्रसाद ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस संबंध में ईओ अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि सफाई व्यवस्था का काम आउट सोर्स कर्मी कर रहे हैं। वर्मा ने कहा कि जल्द ही बजट की व्यवस्था कर सभी कर्मचारियों को वेतन भुगतान करा दिया जाएगा। कार्य बहिष्कार के दौरान सचिव सोनू सहदेव, संजय भगत, अमित सहदेव, अजीत, कैलाश, विद्या देवी, सुनीता देवी, संगीता, गीता, कमला देवी, मंजू देवी, शोभा, रजनी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें