हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में भूगोल विषय के छात्रों ने कॉपियों की जांच में गलतियों का आरोप लगाते हुए सोमवार को प्राचार्य का घेराव किया। उन्होंने कॉपियों को दोबारा जांचने की मांग की और आंदोलन की चेतावनी दी।
एमबीपीजी कॉलेज में बीएससी छठे सेमेस्टर की परीक्षा दे चुके छात्रों ने प्राचार्य से कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय
की ओर से भूगोल विषय की कॉपियां गलत जांची गईं हैं। कॉलेज प्रशासन को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। इस पर प्राचार्य ने छात्रों को सलाह दी कि वे आरटीआई के माध्यम से कॉपियां निकलवाकर अपने अंकों की फिर से जांच करवा लें। इसके बाद छात्र वापस चले गए। हालांकि उन्होंने कोर्ट में जाने और आंदोलन करने की चेतावनी दी। संवाद