फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में दुग्ध उत्पादों की बढ़ी डिमांड: दिवाली से पहले ही बिक गया 90 हजार लीटर दूध... 80 फीसदी की बढ़ोतरी

Fri, 10 Nov 2023 11:11 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

दिवाली से पहले ही आंचल के डेयरी उत्पादों की बिक्री में 80 फीसदी इजाफा हो गया है।  छाछ की डिमांड सभी डेयरी उत्पादों में सबसे ज्यादा है। अधिकारियों के अनुसार पिछले साल दीपावली तक 82 हजार लीटर दूध बिका था।
विज्ञापन
उत्तराखंड में दुग्ध उत्पादों की बढ़ी डिमांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहार पर दुग्ध उत्पादों की डिमांड बढ़ गई है। दिवाली से पहले ही आंचल के डेयरी उत्पादों की बिक्री में 80 फीसदी इजाफा हो गया है। नैनीताल जिले में हाल में लांच हुई आंचल की सात हजार किलो मिठाई बिक चुकी है। 

विज्ञापन


छाछ की डिमांड सभी डेयरी उत्पादों में सबसे ज्यादा है। अधिकारियों के अनुसार पिछले साल दीपावली तक 82 हजार लीटर दूध बिका था। त्योहार से पहले ही 90 हजार लीटर दूध खरीदा जा चुका है। डेयरी फेडरेशन के अधिकारियों के अनुसार आंचल की मिठाई में नैनीताल जिले में ड्राई फ्रूट के लड्डू और चॉकलेट की बिक्री सबसे अधिक हुई है। देहरादून में 400, अल्मोड़ा में 200, पिथौरागढ़ में 200 और चंपावत में 200 किलो मिठाई की बिक्री हुई है।

दीपावली पर बढ़ गई मांग
दूध        11 फीसदी
घी          30 फीसदी
पनीर      12 फीसदी
दही        27 फीसदी
छाछ       40 फीसदी

दीपावली पर दूध और दुग्ध उत्पादों की डिमांड बढ़ी है। आंचल की मिठाई भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। त्योहार से पहले ही नैनीताल जिले में सात हजार किलो मिठाई खरीद चुके हैं। दूध और छाछ की खपत बढ़ी है। - मुकेश बोरा प्रशासक यूसीडीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें