फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अंकिता को न्याय की मांग, कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने जगह जगह किया प्रदर्शन

Fri, 16 Oct 2026 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने जगह जगह प्रदर्शन किया और न्याय मिलने तक संघर्ष करने की बात कही। कांग्रेस कमेटी की ओर से नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कैंडल मार्च निकाला गया। वक्ताओं ने दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि अंकिता के माता-पिता ने अपनी बेटी को खोने का असहनीय दर्द सहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंकिता के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग लगातार उठाती रहेगी। कार्यकर्ताओं ने अंकिता मामले में निष्पक्ष जांच और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किए जाने की मांग करते हुए संघर्ष जारी रखने की चेतावनी दी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत बगडवाल, हरीश मेहता, गुरप्रीत प्रिंस, सुहैल सिद्दीकी, मोहन बिष्ट, मलय बिष्ट आदि थे।
एनएसयूआई और युवा कांग्रेस ने निकाली शवयात्रा
हल्द्वानी। एनएसयूआई और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता को न्याय दिलाने, कथित वीआईपी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग और दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में बुद्ध पार्क से सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय तक शवयात्रा निकाली। इस दौरान मेहुल साह, भानू, मयंक गोस्वामी, सुमित कुमार, सचिन, हर्ष शर्मा और विवेक मिश्रा समेत कई युवा मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी के अध्यक्ष किरन सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं ने कुसुमखेड़ा चौराहे से लेकर वैष्णो देवी मंदिर लालडांठ तक कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन



दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर व्यापार मंडल गुस्से में
हल्द्वानी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने भाजपा नेता दुष्यंत गौतम की राज्यपाल बनाए जाने पर गहरा रोष जताया है। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फर्स्वाण और प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड की जनता इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। संगठन ने केंद्र सरकार से दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द कर अंकिता भंडारी को न्याय दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें