फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: भारी बारिश के बाद बढ़ी भूस्खलन और भू-धंसाव की आशंका, विशेषज्ञों के सर्वे की उठी मांग

Sun, 06 Sep 2026 04:30 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

नैनीताल में लगातार बारिश के बाद भूस्खलन और भू-धंसाव की आशंकाओं के बीच शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का विशेषज्ञों से तत्काल तकनीकी सर्वे कराने की मांग उठी है।
विज्ञापन
नैनीताल के अपर मॉल रोड पर सड़क में उभरी दरार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी बारिश के बाद नैनीताल  शहर में बढ़ी भूस्खलन और भू-धंसाव की आशंकाओं के बीच नैनीताल के संवेदनशील क्षेत्रों का विशेषज्ञों से तत्काल तकनीकी सर्वे कराने की मांग उठी है। माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन ने शासन-प्रशासन से भूवैज्ञानिकों, आईआईटी विशेषज्ञों और अन्य तकनीकी संस्थानों की संयुक्त टीम गठित कर सर्वे कराने की मांग की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोअर और अपर मॉल रोड की मौजूदा संवेदनशील स्थिति को देखते हुए शहर की भूगर्भीय स्थिति का वैज्ञानिक आकलन बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों की टीम नैनीताल के सभी भूस्खलन संभावित और संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां खतरे का आकलन करे, ताकि समय रहते सुरक्षात्मक कदम उठाए जा सकें। टंडन ने संवेदनशील क्षेत्रों में स्थित आवासीय बस्तियों और घरों की सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और प्रशासन की अग्रिम व्यवस्था 24 घंटे सक्रिय रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को अनावश्यक विस्थापन से बचाते हुए वैज्ञानिक रिपोर्ट के आधार पर स्थायी सुदृढ़ीकरण और मरम्मत कार्य कराए जाएं। उन्होंने तकनीकी सर्वेक्षण की।

रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग भी की, ताकि आम नागरिकों को शहर की वास्तविक स्थिति और संभावित खतरों की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि नैनीताल की सुरक्षा को देखते हुए सर्वेक्षण में अब और देरी नहीं होनी चाहिए। वहीं एसडीएम नवाजिश खलिक ने बताया कि नैनीताल के आपदा संभावित क्षेत्रों में लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही समय समय पर भूगर्भीय सर्वे कराए जा रहे हैं। ताकि क्षेत्र की स्पष्ट स्थिति पता हो। जिसके हिसाब से बचाव कार्य के लिए प्रस्ताव बनाए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें