हल्द्वानी। राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में उत्तराखंड एफसी देहरादून और देहरादून एफसी ने जीत दर्ज की। वेटरन फुटबाल क्लब हल्द्वानी आयोजित प्रतियोगिता में 40 से 60 वर्ष के दिग्गजों दमखम दिखाया। विभिन्न जिलों की इन टीमों में नेशनल, स्टेट के खिलाडि़यों सहित पुलिस और आर्मी की जवानों ने हिस्सा लिया। विजयी टीम नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में हिस्सा होंगी।
हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस से चल रहे फुटबाल टूर्नामेंट के अंतिम दिन रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले गए। 50+ के पहले सेमीफाइनल मैच में द्वाराहाट मास्टर्स ने यूके मास्टर्स को 2-1 से हराया। दूसरे मैच में उत्तराखंड एफसी ने संडे एफसी देहरादून को 3-0 से हराया। 40+ के पहले सेमीफाइनल में हल्द्वानी मास्टर्स को 3-1 से हराकर नैनीताल मास्टर्स विजयी रही। दूसरे मैच में उत्तराखंड क्लब देहरादून ने हिमालयन एफसी क्लब देहरादून को 1-0 से शिकस्त दी।
50+ के फाइनल मेें उत्तराखंड एफसी देहरादून ने द्वाराहाट मास्टर्स को 2-0 और 40+ में देहरादून एफसी ने नैनीताल की टीम को हराकर टूर्नामेंट जीता। मुख्य अतिथि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान 60+ आयु वर्ग के खिलाड़ियों का प्रदर्शनी मैच हुआ। इसमें देहरादून मास्टर्स और हल्द्वानी मास्टर्स की टीम के खिलाड़ियों के की बीच मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में 79 वर्ष तक के खिलाड़ी शामिल हुए। वहां तहसीलदार मनीषा बिष्ट, पूर्व एएसपी दिनेश ढोडियाल, पार्षद मुकेश बिष्ट, भुवन जोशी, विपिन बलूनी सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।