फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह में पांच दिन चलेगी देहरादून-काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। देहरादून-काठगोदाम और काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन के बजाये अब पांच दिन चलाई जाएगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि आठ जून से 14120 देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस सप्ताह में पांच दिन चलाई जाएगी। प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को ट्रेन चलाई जाएगी। इसी तरह नौ जून से 14119 काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी।
इस गाड़ी की संरचना में जनरेटर सह लगेज यान का एक, एलएसआरडी का एक, सामान्य द्वितीय श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के पांच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार और वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के एक कोट समेत कुल 15 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें