फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी में बवाल: गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने लगाया बिना जांच ऑपरेशन का आरोप; अस्पताल में जमकर हंगामा

Fri, 13 Nov 2026 10:10 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। हंगामा करने वाले अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला के परिजन थे, जिन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने बिना जांच के महिला का प्रसव के लिए ऑपरेशन कर दिया।
विज्ञापन
गर्भवती महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे जमकर हंगामा हुआ। हंगामा करने वाले लोग अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला के परिजन थे। महिला कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थी।

विज्ञापन

 

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने बिना जांच के महिला का प्रसव के लिए ऑपरेशन कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची और परिजनों से बातचीत के बाद उन्हें शांत कराया। इसके बाद परिजन महिला के शव को लेकर शुक्रवार तड़के अपने घर चले गए।
 

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान मौत की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें