फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की तीसरी मंजिल से गिरकर बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मकान की तीसरी मंजिल से सामान लेकर उतर रहे आठ साल के बच्चे का पैर फिसल गया और वह दूसरी मंजिल पर गिर गया। गंभीर हालत में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

बरेली रोड स्थित इंद्रानगर निवासी शानू ने कुछ दिन पहले अपने तीन मंजिला मकान का सौदा किया था। पुराने घर से नए घर में जाने की तैयारी चल रही थी। परिजनों के मुताबिक शनिवार को शानू का 8 वर्षीय बेटा तनवीर मकान की तीसरी मंजिल से सामान लेकर नीचे उतर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसला और खुले हुए जाल में से गिरकर वह मकान की दूसरी मंजिल में गिर गया। गंभीर रूप से घायल तनवीर को पिता शानू सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां देर शाम इलाज के दौरान ही तनवीर की सांसें थम गईं। तनवीर तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। वहीं बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सड़क हादसे में घायल रिक्शा चालक ने दम तोड़ा
हल्द्वानी। सात दिन पहले सड़क हादसे में घायल रिक्शा चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
राजपुरा के राजेंद्र नगर स्थित वार्ड 13 निवासी पप्पू (50) पैडल रिक्शा चलाते थे। पत्नी और बेटे के छोड़ देने के बाद पिछले 10 साल से वह अपनी बहन मुन्नी देवी के साथ रह रहे थे। भांजा राजू के मुताबिक 3 अप्रैल की रात करीब 11 बजे नैनीताल हाइवे पर तेज रफ्तार कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल पप्पू ने एसटीएच में शनिवार शाम करीब 5 बजे दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं हादसे की शिकायत करने जब पीड़ित परिवार भोटिया पड़ाव चौकी पहुंचा तो आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की। वहीं कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से शिकायत करने के बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
घर के बाहर खेल रही किशोरी से छेड़छाड़
हल्द्वानी। घर के बाहर खेल रही एक किशोरी से दो लोगों ने पहले छेड़छाड़ की उसके बाद उसके घर में घुसकर अश्लील हरकत करने लगे। किशोरी की मां ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर शुरू कर दी है।
बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस से कहा कि 7 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे घर के बाहर उनकी बेटी बैडमिंटन खेल रही थी। आरोप है कि इलाके के ही रहने वाले अमन और भोला उनके उनकी नाबालिग बेटी छेड़छाड़ की। इस पर वह घर के अंदर भागी तो आरोपी भी उसके पीछे घर में पहुंचे और अश्लील हरकतें करने लगे। महिला के मुताबिक जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें वह चोटिल भी हो गई। भीड़ जमा होने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्कूटी चालक का मोबाइल छीना, मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। रास्ते में स्कूटी रोककर फोन पर बात करना युवक को भारी पड़ गया। रामपुर रोड स्थित शोरूम के पास रहने वाले अमित रावत ने बताया कि 6 अप्रैल की रात करीब 11 बजे कुसुमखेड़ा से घर जा रहा था। फायर स्टेशन के पास स्कूटी रोककर वह फोन पर बात कर रहा था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो चालक ने फोन झपटा और फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ऑटो रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें