फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मृत मिला कारोबारी

विज्ञापन
Death of Businessman in Bhowali
विज्ञापन
भवाली। नगर के मल्ली बाजार निवासी स्वर्ण कारीगर और कारोबारी अरुण की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने कमरे में मृत अवस्था में मिले। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि अरुण नगर में सोने के आभूषण बनाने और डाई करने का काम करते है। रविवार को अरुण जब काफी देर तक दिखाई नहीं दिए तो वे उसके मल्ली बाजार स्थित कमरे पर पहुंचे। जहां वह बेसुध पड़े थे। वे तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. रमेश ने बताया कि कारोबारी की अस्पताल पहुंचने से पूर्व मौत हो चुकी थी। उन्होंने दिल का दौरा पड़ने का अंदेशा जताया है।
वहीं कोतवाल संजय गर्ब्याल ने बताया कि अरुण बावा जरचक्कर खरसंदी, महाराष्ट्र के रहने वाले थे। दोपहर लगभग पौने दो बजे उनके मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया साथ ही परिजनों को सूचित कर बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें