रामनगर (नैनीताल)। मालधन में ढेला नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने युवक को नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मालधन देवीपुरा 4 के टेंट हाउस कारोबारी शंकर लाल का छोटा बेटा अभिषेक कुमार (17) दोस्तों के साथ ढेला नदी में नहाने गया था। इसी समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। दोस्तों ने किसी तरह उसे नदी से बाहर निकाला और परिजन रामनगर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। वहीं पिता शंकर लाल ने बताया कि बड़ा बेटा विशाल इस समय मुंबई में काम है। छोटा बेटा अभिषेक कारोबार में उसका साथ देता था।