फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK News: मजदूरी करने वाले पिता का सपना हुआ चकनाचूर, नौ साल की दिव्यांग बच्ची की स्कूल मौत; जानें पूरा मामला

Sat, 13 Jun 2026 01:29 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर

सार

रामनगर के बसई स्थित जेएसआर इंदु इंटर कॉलेज में नौ साल की छात्रा की तबियत अचानक बिगड़ गई। स्कूल स्टाफ उसे अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर के बसई स्थित जेएसआर इंदु इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली एक नौ साल की बच्ची की अचानक तबियत खराब हो गई। इसके बाद विद्यालय स्टाफ बच्ची को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रायपुर जसपुर निवासी राज सिंह के तीन बच्चे हैं। तीनों बचपन से दिव्यांग हैं। पिता ने तीनों बच्चों की सेहत और पढ़ाई को देखते हुए तीनों को बसई स्थित जेएसआर इंदु इंटर कालेज में एक जून प्रवेश कराया था और वह खुद भी बसई स्थित एक राइस मिल में नौकरी कर रहे थे। स्कूल प्रशासन ने बच्चों को प्रवेश देने के लिए 15 दिन की निगरानी में रखा था। सबसे छोटी बेटी नौ वर्षीय प्रज्ञा मानसिक और शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के साथ ही काफी कमजोर थी। शनिवार सुबह बच्ची अचेत अवस्था में मिली। जिसके बाद विद्यालय प्रशासन की ओर से उसे अपस्ताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बताया कि  कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें