रामनगर मे मृतक अयान का फाइल फोटो।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर। निर्माणाधीन मकान के टैंक में गिरने से चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। मोहल्ला बम्बाघेर स्थित हनुमान मंदिर होली चौक निवासी बॉबी खान उर्फ नजाकत के घर के पास में एक मकान निर्माणाधीन है।
निर्माणाधीन मकान के टैंक में मलबा पड़ा था। दो दिन से बारिश के कारण टैंक में पानी भर गया था। सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे बॉबी खान का चार वर्षीय बेटा अयान खान गायब हो गया।
जब ढूंढखोज हुई तो उसकी बड़ी बहन ने टैंक के समीप बच्चे की चप्पल देखी। टैंक में अयान को पड़ा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने अयान को टैंक से निकाला और रामनगर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।