फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 150 कोरोना से संक्रमित, एक और मौत हुई

विज्ञापन
Death by Covid in Haldwani
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 150 रहीं, जबकि मंडल में यह संख्या 699 पहुंच गई। पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ी है। जनपद एक की मौत भी हुई है।
विज्ञापन

नैनीताल के अलावा अल्मोड़ा में 209, बागेश्वर में 106, चंपावत में 26, पिथौरागढ़ में 89, ऊधमसिंह नगर में 119 नए मरीज मिले हैं। इधर बुधवार को 35 वर्षीय एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। कुसुमखेड़ा निवासी पेशे से शिक्षक 29 जनवरी से जनरल बीसी जोशी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि मृतक पहले से बीमार थे और उन्हें निमोनिया, सांस की बीमारी भी थी। वर्तमान में 21 मरीज भर्ती हैं जिनमें 13 जनरल बीसी जोशी अस्पताल में और आठ मरीज एसटीएच में भर्ती हैं। उन्होंने बताया चार, पांच मरीजों की स्थिति काफी गंभीर है।
विज्ञापन

9192 को वैक्सीन लगी, आज 12 हजार का लक्ष्य
बुधवार को जिले में 9192 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि इसके लिए 53 मोबाइल टीमें और 44 फिक्स स्थानों में वैक्सिनेशन किया गया। बृहस्पतिवार को 12 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें