फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला काटकर युवक की हत्या: नदीम के गले पर मिले चाकू के निशान, भाई और पिता फरार, जांच कर रही पुलिस

Fri, 22 Dec 2023 01:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

ऊधमसिंह नगर के जसपुर में एक ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर पर ही पड़ा मिला और गला कटा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जसपुर में एक ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर पर ही पड़ा मिला और गला कटा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया है। पुलिस के मुताबिक यह हत्या है या आत्महत्या अभी जांच का विषय है।
विज्ञापन


मोहल्ला भट्टा कॉलोनी नई बस्ती निवासी नदीम (30) पुत्र हबीब अहमद ई- रिक्शा चलाता था। मोहल्ले वालों ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। उसकी पत्नी अपने मायके रामनगर गई हुई है। मृतक का भाई बिट्ट् एक नाई की दुकान पर काम करता है। दूसरा भाई आसिफ मोटर मैकेनिक है। उसके पिता हबीब चालक थे। रात नौ बजे उसका शव घर पर ही पड़ा मिला। मोहल्ले वासियों ने पुलिस को सूचना दी। 

गले पर चाकू के निशान है। गला छुरी से कटा हुआ है। दोनों भाई और पिता फरार बताए जाते हैं। मृतक की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। मोहल्लेवासी  आत्महत्या कहकर दबी जवान में पिता फरार बताए जाते हैं। मृतक की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। मोहल्लेवासी  आत्महत्या कहकर दबी जवान में हत्या बता रहे हैं। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें