फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: फंदे से लटका मिला युवक, 24 वर्षीय अभिषेक की मौत; पत्नी के मायके जाने के बाद कमरे में मिला शव

Fri, 19 Dec 2025 11:19 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

राजपुरा निवासी अभिषेक (24 वर्ष) का शव बुधवार रात उसके घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर के राजपुरा निवासी अभिषेक (24 वर्ष) का शव बुधवार रात उसके घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार उसने आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंपा गया। पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने बताया कि अभिषेक परिवार के साथ राजपुरा के जवाहर नगर में रहता था। उसकी पत्नी विवाद के बाद मायके गई थी।

विज्ञापन


बुधवार को अभिषेक उसे मनाने ससुराल गया। वहां से वापस आकर उसने अपने घर के कमरे में खुद को बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद जब परिवार वालों ने आवाज लगाई तो कोई उत्तर नहीं मिला। किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो अभिषेक फंदे से लटका था। कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि बेस अस्पताल में परिजन लेकर गए थे लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें