हल्द्वानी में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सोमवार दोपहर करीब 12: 30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए। यहां दिन में ही रात जैसा अंधेरा हो गया।
मौसम में अचानक आये बदलाव से लोग सहम गए। ऑफिस में बैठे लोगों ने जब बाहर का नजारा देखा तो सभी चौक गए। जो जहां था वही ठहर गया। स्ट्रीट लाइटें दिन में ही जल गई। वाहनों की लाइट जल गई। दुकानों के शटर गिरने लगे।