फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के हत्यारोपी पिता को बेटे सहित जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बेटी की हत्या और दामाद को घायल करने के आरोपी पिता को पुलिस ने बेटे सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया गया है। वहीं अस्पताल में दामाद की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने कायनात हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि काठगोदाम थाना क्षेत्र के ठोकर लाइन निवासी सलीम अंसारी (48) ने अपने बेटे मो. शाह आलम (23) के साथ शुक्रवार को बेटी कायनात और उसके पति सलमान पर चाकू से हमला कर दिया था। आरोपी ने बेटे की मदद से बेटी कायनात की गला रेतकर हत्या कर दी थी। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू और कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। आरोपियों का कहना है कि उनकी पुत्री कायनात ने उनकी मर्जी के खिलाफ सलमान से शादी की और शादी के बाद दोनों घर के सामने ही रहने लगे थे। आरोपियों का कहना था कि वे लोग शादी के खिलाफ थे। इस शादी से उन्हें आस पड़ोस में बेइज्जती महसूस हो रही थी। इसी के चलते हम कायनात और सलमान को मौत के घाट उतारना चाहते थे, जिसमें सलमान बच गया।
एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने बताया कि सलमान की मां नसरीन जहां की तहरीर पर पुलिस ने धारा 302/ 307/ 452/504/506 भादवि और धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा, उप निरीक्षक भुवन सिंह, फिरोज आलम, हरीश आर्य, नीरज शर्मा, चंदर सामंत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें