फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दशरथ तो चलता है लेकिन दशरथ के पांव नहीं चलते...

Sat, 27 Sep 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हल्द्वानी ग्रामीण श्री रामलीला कमेटी ऊंचापुल में राजा दशरथ का पाठ खेलते विधायक बंशीधर भगत।
विज्ञापन
हल्द्वानी। ऊंचापुल की रामलीला में शुक्रवार को विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत ने दशरथ का अभिनय किया। विधायक के मंच पर उतरते ही दर्शकों ने 60 वर्ष के उनके रामलीला के सफर का ताली बजाकर स्वागत किया। चलते हैं सच्चे वीर सदा पर झूठे दांव नहीं चलते, दशरथ तो चलता है लेकिन दशरथ के पांव नहीं चलते चौपाई के साथ उन्होंने मंचन की शुरुआत की और कोप भवन में रूठी कैकेई को मनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

मंचन के बाद विधायक ने कहा कि जितना इंतजार लोगों को उन्हें इस रूप में देखने का होता है, उतनी ही प्रतीक्षा उन्हें भी अभिनय की रहता है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व भीमताल विधायक दान सिंह भंडारी और ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़ ने लीला का शुभारंभ किया। वहां पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला, रामलीला कमेटी अध्यक्ष मनोज जोशी, पार्षद प्रमोद पंत, कमल नयन जोशी, प्रताप बोहरा, प्रमोद तोलिया, मीनू ढौंढियाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें