फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: महिला उद्यमियों के उत्पादों को हाथों हाथ ले रहे लोग

Sat, 27 Sep 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
ग्रामीण भारत महोत्सव मेले में स्टॉलों का निरीक्षण करते मेयर गजराज बिष्ट। स्रोत- आयोजक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। नाबार्ड के सहयोग से गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था की ओर से मुखानी में ग्रामीण भारत महोत्सव मेले का आयोजन किया गया है। इसमें महिला उद्यमियों ने करीब 40 स्टॉल लगाए हैं। ऐपण आर्ट, रिंगाल, मूज घास के अलावा पहाड़ी जैविक उत्पादों के स्टॉल से लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

दूसरे दिन आयोजन स्थल पर पहुंचे मुख्य अतिथि मेयर गजराज बिष्ट ने स्टालों का निरीक्षण किया और महिला उद्यमियों के हुनर की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि जैविक उत्पाद, खाद्य पदार्थ, जूट बैग आदि तैयार कर महिला उद्यमी न केवल स्वरोजगार कर रहीं बल्कि हुनर को भी प्रदर्शित कर रही हैं। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। आयोजक और संस्था अध्यक्ष गीता सत्यवली और नाबार्ड के डीडीएम मुकेश बेलवाल ने भी स्टॉलों का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें