फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमुवाढूंगा के जंगल में लगी आग

विज्ञापन
तेजपुर नेगी गांव में मजदूर की झोपड़िया जलकर राख लाखों का नुकसान - फोटो : HALDUCHOD
विज्ञापन
हल्द्वानी। आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब तक कुमाऊं मंडल में आग लगने की 719 घटना हो चुकी हैं। 1004 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में वन संपदा प्रभावित हुई है। मंगलवार को कई जगह जंगल और घरों में आग लगने की घटनाएं हुईं। जीतपुर नेगी में विनोद कुमार के घर में खाना बनाते समय आग लग गई। आग से घर में रखा शादी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

जीतपुर नेगी में विनोद कुमार के घर में 15 अप्रैल को शादी है। बुधवार को परिवार को लग्न देने जाना था। विनोद कुमार ने बताया कि बाहर खाना बन रहा था। तभी कपड़ों में आग लग गई। आग से दहेज के लिए रखा सोफा, फ्रिज, बर्तन, आनाज, कपड़े और जेवर जलकर राख हो गए। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। विनोद कुमार ने बताया कि आग लगने से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
हल्दूचौड़ में झोपड़ियां और फसल जली
हल्दूचौड़। तेजपुर नेगी गांव में मजदूर महेंद्र सिंह की दो झोपड़ियों में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। घटना में अनाज नगदी, जेवर समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। झोपड़ियों से फैली आग किसान हरिदत्त कविदयाल के खेत तक पहुंच गई। आग की चपेट में आने से एक एकड़ में लगी गन्ने एवं गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। अग्निशमन दस्ते एवं ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने में किसान हरि दत्त मामूली चोटिल भी हो गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड हल्द्वानी एवं लालकुआं सेंचुरी पेपर मिल की गाड़ियां पहुंचीं। विधायक नवीन दुम्का भी घटनास्थल पर पहुंचे और मजदूर को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दमुवाढूंगा के जंगल में लगी आग
हल्द्वानी। रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज के अंतर्गत आने वाले दमुवाढूंगा जंगल (हैड़ाखान बीट) में फिर आग लग गई। वन क्षेत्राधिकारी केआर आर्या ने 15 सदस्यीय टीम को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया है। जहां आग लगी है, वहां पर लैंटाना की झाड़ियां काफी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें