फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उल्लास के साथ मना दलाई लामा का जन्मदिवस

Mon, 07 Jul 2025 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। तिब्बती समुदाय की ओर से रविवार को दलाई लामा का 90वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सुबह धार्मिक अनुष्ठान और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. यशोधर मठपाल और विशिष्ट अतिथि राजीव लोचन साह रहे। यहां केक सेरेमनी हुई और डॉ. मठपाल की लिखित पुस्तक उत्तराखंड में बौद्ध धर्म के लांगमो रिंपो छेने की ओर से किए गए अंग्रेजी रूपांतरण का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन

सुबह सुख निवास स्थित बौद्ध मठ में 14वें दलाई लामा के जन्मदिवस पर विशेष पूजा अर्चना की गई। इसमें उनकी दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गई। इसके बाद केक सेरेमनी हुई और बौद्ध धर्म पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन किया गया। तिब्बती मार्केट अध्यक्ष येशी थुप्तेन ने बताया कि नैनीताल में बसे तिब्बती समुदाय के लोगों को 60 वर्ष हो गए।
इस मौके पर किशन नेगी, भारती कैड़ा, त्रिभुवन फर्त्याल, अनुपम कबडवाल, तेंजिंग ल्हुन्दुप, टशी टॉपग्याल, तेंजिन दावा, तेंजिन चोएफएल, तेंजिन संग्मो, न्यीमा चुंगदक्, सिरिंग् पेलकी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें