रामनगर में एसडीएम कार्यालय पहुंचे कॉर्बेट के दैनिक वेतनभोगी श्रमिक। संवाद
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में कर्मचारियों को आउटसोर्स यानी ठेका प्रथा पर रखने के विरोध में दैनिक वेतन भोगी श्रमिक 16 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे। कर्मियों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर विभागीय स्तर पर रखने की मांग की है।
दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों ने बताया कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में साल 2018 में 150 युवकों को दैनिक वेतनभोगी श्रमिक के तौर पर भर्ती किया था। तब से सभी श्रमिक पूरी ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। अब कॉर्बेट प्रशासन इन श्रमिकों को आउटसोर्स (ठेका प्रथा) में स्थानांतरित कर रहा है। श्रमिकों ने बताया कि ठेका प्रथा लागू होने पर कर्मचारी कभी भी नियमित कर्मचारी नहीं बन पाएंगे और ठेका प्रथा के तहत उसे कभी भी निकाला जा सकता है। चेतावनी दी कि यदि कॉर्बेट प्रशासन ने श्रमिकों पर जबरन ठेका प्रथा लागू की तो 16 अगस्त से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर मोहित रौतेला, मदन मोहन, घनश्याम, रंजीत कुमार, महेन्द्र सिंह रावत, हरेंद्र, अभय रावत, शिवराज, गिरीश जोशी, सतपाल बिष्ट आदि मौजूद रहे।