फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शीशमहल में हंगामे के चलते पुलिस के पहले में बंटे सिलिंडर

Sat, 14 Mar 2026 02:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हल्द्वानी, नवाबी रोड पर ​स्थित ​​क्षितिज इंडेन गैस एजेंसी में गैस लेने के लिए सुबह नौ बजे से बै
विज्ञापन
हल्द्वानी। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध की आंच रसोई गैस तक पहुंच गई है। रसोई गैस लेने के लिए शुक्रवार को इंडेन की हल्द्वानी स्थित एजेंसी, शीशमहल स्थित गोदाम और शहर की अन्य एजेंसियों में उपभोक्ताओं में मारामारी रही। सिलिंडर न मिलने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। शीशमहल में पुलिस के पहरे में सिलिंडर बांटे गए। एसडीएम को भी मौके पर पहुंचना पड़ा। इसके बाद भी कई लोगों को बगैर सिलिंडर बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन





कुकिंग गैस किल्लत की मार झेल रहे शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के लोग शुक्रवार सुबह नौ बजे से शीशमहल स्थित गोदाम में कतार में लगने लगे। दिन चढ़ने के साथ लाइन लंबी होती गई। गोदाम खुला तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। अधिकतर लोगों का कहना था ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है। हंगामे की खबर मिलने पर एसडीएम प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। बाद में पुलिस के पहरे में लोगों को सिलिंडर उपलब्ध कराए गए। एजेंसी के प्रबंधक गणेश सिंह नेगी ने बताया कि दिनभर में 700 उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराए गए। ठेकेदार भास्कर पांडे का कहना था कि डिलीवरी ऑथराइजेशन कोड (डीएससी) नहीं आने पर मौके पर बुकिंग कर सिलिंडर दे रहे हैं।

नैनीताल रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी के कार्यालय में भी लोगों की भीड़ रही। उपभोक्ता सिलिंडर बुक कराने पहुंचे थे लेकिन ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा उन्हें नहीं मिली जिसके चलते उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। नवाबी रोड स्थित क्षतिजि गैस एजेंसी में भी सुबह से ही लोगों की भीड़ रही। एजेंसी के संचालक क्षतिजि का कहना है कि सिलिंडर बुकिंग में दिक्कत आ रही है। सिस्टम पर लोड बढ़ने के कारण डीएससी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन








सीएम से की व्यवस्था सुधारने की मांग

उत्तराखंड चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के मंडल अध्यक्ष डॉ. हरीश पाल तथा स्वराज हिंद फौज के संस्थापक अध्यक्ष सुशील भट्ट आदि ने एसपी सिटी हल्द्वानी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कुकिंग गैस वितरण में हो रही दिक्कतों को दूर कराने की मांग की है। कहा कि कुछ लोगों ने एलपीजी गैस सिलिंडरों का अवैध भंडारण कर बाजार में संकट पैदा किया है। वे दो-दो हजार में सिलिंडर बेच रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में सुशील भट्ट, केएस कांडपाल आदि थे।



सांसद ने मुख्य सचिव से की वार्ता

हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट ने कहा है कि नैनीताल संसदीय क्षेत्र में कहीं भी घरेलू एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से धैर्य के साथ होम डिलीवरी के माध्यम से ही गैस प्राप्त करने की अपील की है। भट्ट ने इस मामले में राज्य के मुख्य सचिव आनंद वर्धन व नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों से मोबाइल पर वार्ता की। उन्होंने बेहतर और पारदर्शी व्यवस्था से गैस सिलिंडर आवंटित करने के निर्देश दिए। माई सिटी रिपोर्टर

हल्द्वानी, नवाबी रोड पर स्थित क्षितिज इंडेन गैस एजेंसी में गैस लेने के लिए सुबह नौ बजे से बै

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें