पिथौरागढ़ रामलीला मैदान से 58 साइकिलिस्टों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवान?
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उच्च हिमालयी क्षेत्र में 25 से 27 मई तक रोमांचक साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र गुंजी से आदि कैलाश तक होने वाली साइकिल रैली के लिए सोमवार को रामलीला मैदान से 58 साइकिलिस्ट को जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान डीएम ने कहा कि माउंटेन थ्रिलिंग साइकिलिंग रैली के आयोजन से सीमांत जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि 11 हजार फुट की ऊंचाई पर होने वाली यह पहली माउंटेन साइकिलिंग रैली है। रैली में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पुणे, कर्नाटक, मुंबई, मध्य प्रदेश सहित कई हिस्सों से आए साइकिलिस्ट हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट और कई साइकिलिस्ट मौजूद रहे।
छह साल पहलेेे साइकिल चलाना शुरू किया था। साइकिल मनाली, दिल्ली, मुंबई में चलाई। पहाड़ी रास्तों पर साइकिल चलाने को बेहतर समझती हूं। पहाड़ों और गांवों में साइकिल चलाने का अलग ही अनुभव है। यहां साइकिलिंग के लिए बेहद उत्साहित हूं। -चंदा व्यास दिल्ली (46), साइकिलिस्ट।
विश्व की सबसे कठिन रेस लंदन एडनबर्ग, पेरिस रूबैक्स साइकिल रैली में हिस्सा ले चुका हूं। माइनस डिग्री तापमान में साइकिल चलाने का अलग ही आनंद है। चार धाम, दिल्ली-मुंबई, लेह मनाली आदि स्थानों पर साइकिल चला चुका है। इस साइकिल रैली के लिए काफी उत्साहित हूं।- योगेंद्र सिंह, गुरुग्राम, साइकिलिस्ट।