फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने शिक्षिका के बैंक खाते से 53 हजार उड़ाए

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
नैनीताल। साइबर अपराधियों ने स्टोनले कंपाउंड निवासी एक शिक्षिका के बैंक खाते से 53 हजार 403 रुपये उड़ा लिए। बृहस्पतिवार को शिक्षिका के मोबाइल पर आए मैसेज के बाद उन्हें पैसे निकलने की जानकारी हुई। शिक्षिका ने तल्लीताल थाने के अलावा शाखा प्रबंधक को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तल्लीताल क्षेत्र के स्टोनले कंपाउंड निवासी और मनोरा में शिक्षिका के रूप में तैनात लता आर्या पत्नी जेआर आर्या ने भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक को पत्र देकर कहा कि एसबीआई में उनका खाता है। उनके बैंक खाते में 60 हजार रुपये थे। बृहस्पतिवार को मोबाइल पर मैसेज से पता चला कि अज्ञात लोगों ने उनके बैंक खाते से नौ बार में 53 हजार 403 रुपये पार कर लिए हैं।
लता आर्या का कहना है कि उन्होंने न तो किसी को एटीएम कार्ड दिया और न ही एटीएम कार्ड का पिन नंबर किसी को बताया। पीड़िता ने बैंक अधिकारियों के अलावा तल्लीताल थाने में तहरीर देकर धोखाधड़ी से निकाली गई धनराशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है। शिक्षिका का कहना है कि जब उन्होंने इस संबंध में बैंक में सूचना दी तो पता चला कि पैसा विदेश से निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें