प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति में चल रहे वसंतोत्सव के दूसरे दिन कलाकरों ने शोभायात्रा में पूरे शहर को संस्कृति के रंग में सराबोर कर दिया। शोभायात्रा का शुभारंभ सिंचाई सलाहाकर समिति के उपाध्यक्ष पुष्कर दुर्गापाल ने किया। वसंतोत्सव के प्रायोजक बट्टलाल प्रयाग नारायण ज्वैलर्स हैं।
समिति परिसर से शुरू हुई यात्रा रानीखेत रोड, लखनपुर, टेड़ा रोड, दुर्गापुरी होते हुए वापस समिति परिसर पहुंची। इस दौरान कुमाऊंनी-गढ़वाली, जौनसारी, नीति माणा, व्यांस-चौदांस सहित कई संस्कृतियों पर आधारित कार्यक्रमों को कलाकारों ने शोभायात्रा के दौरान प्रस्तुत किया। झांकी के निर्णायक अनिल घिल्डियाल, मणी भारती रहे।
इस दौरान समिति अध्यक्ष कमल बेलवाल, गिरीश मठपाल, हरिमोहन लटवाल, भारत नेगी, रोहित गोस्वामी, अमिता लोहनी, करन पांडे, दिनेश सत्यवली, कृष्णा लटवाल, हेमा बेलवाल, नीलम लटवाल, चंदन कोटवाल, प्रकाश पांडे, डीसी हर्बोला, रमेश जुयाल, गिरीश बिष्ट, वीरेंद्र पांडे, सुमित लोहनी, अमित बेलवाल, सुंदर बिष्ट, शमशेर बिष्ट, केवलानंद जोशी, भावना भट्ट, रेवती सुंदरियाल, बालादत्त मठपाल, मनुज मिश्रा, पप्पी पपनै, गणेश पंत, ललित पांडे सहित कई लोग मौजूद थे।
अल्मोड़ा के कलाकारों ने लगाई जागर
रामनगर। हिमालय लोक कला केंद्र अल्मोड़ा के कलाकारों ने झांकी में कत्यूर वंश पर आधारित जागर और प्रयोगाक कला मंच नैनीताल के कलाकारों ने नंदा राजजात यात्रा पर आधारित मनमोहक प्रस्तुति दी।
वहीं, हिममयूर सामाजिक वानिकी लोक कला मंच उत्तरकाशी के कलाकारों ने भड़ वीर नृत्य, रामनगर सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों ने गढ़वाली लोक नृत्य, मां सरस्वती लोक सांस्कृतिक कला समिति नैनीताल ने गोलू देवता पर आधारित प्रस्तुति दी।
व्याख्या जन जागृति सांस्कृतिक नाट्य समिति खटीमा के कलाकारों ने मां काली के तांडव, युवा अंगवाल ग्रुप देहरादून ने कार्तिक स्वामी पूजन पर आधारित जल यात्रा निकाली। उधर, क्षेत्रीय झांकी में पर्वतीय महिला ग्राम विकास समिति भरतपुरी ने जै गर्जिया माता पर आधारित झांकी, महिला एकता मंच, देवभूमि सांस्कृति क्लब कानियां, बावनगढ़ सांस्कृतिक कला मंच बीरोखाल, स्वयं सहायता समूह मनकंठपुर कोटाबाग के कलाकारों ने झांकी निकाली।