बहुद्देशिय भवन में खोए व चोरी हुए मोबाइलों का खुलाशा करते एसपी क्राइम राजीव मोहन व एसओ हल्द्वानी
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। शहर के चार लोगों को शनिवार को उनके खोए हुए मोबाइल सेट मिले तो उनका खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एसओजी और मोबाइल एप की टीम ने जिले से गुमशुदा 208 मोबाइल सेट बरामद किए। इनकी कीमत 22 लाख 53 हजार 430 बताई जा रही है। इन्हें बरामद करने के लिए पुुलिस को राजस्थान, बिहार सहित पांच राज्यों के चक्कर लगाने पड़े।
एसपी यातायात राजीव मोहन ने बहुउद्देशीय भवन में पत्रकारों को बताया कि जिले में लोगों ने मोबाइल चोरी और खोने की सूचना मोबाइल एप को दी थी। इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम में शामिल एसओजी के उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र पंत, कांस्टेबल अशोक सिंह रावत और चंदन सिंह ने मोबाइल के नंबरों को लगातार ट्रेस किया। पुलिस टीमें राजस्थान, बिहार, झारखंड, पंजाब और यूपी के कई जनपदों का चक्कर गाकर मोबाइल सेट बरामद करने में सफलता हासिल की। पत्रकार वार्ता में सीओ शांतनु पाराशर भी मौजूद थे।
किसी का मोबाइल एक साल तो किसी का सात महीने पहले गायब हुआ।
हल्द्वानी। भास्कर बृजवासी की पत्नी दीपिका ने बताया कि उसका मोबाइल एक साल पहले खो गया था। हीरा देवी का मोबाइल लॉकडाउन के पहले गायब हो गया था। किरन बिष्ट का कहना है कि उनका मोबाइल नौ मार्च को गायब हो गया था। राहुल बिष्ट ने बताया कि लॉकडाउन से पहले उनका मोबाइल गायब हुआ था।