किच्छा के मलसागिरधरपुर में रामकथा श्रवण करते श्रद्वालु।
- फोटो : KITCHHA
किच्छा। ग्राम मलसा गिरधरपुर स्थित तुलसीधाम मंदिर में 68वें महातुलसी यज्ञ के मौके पर आयोजित रामकथा का समापन धूमधाम से किया गया। वृृंदावन से आए कथा वाचक आचार्या नीरज शरणार्थी ने एक सप्ताह तक श्रीराम कथा से लोगों को मंत्रमुग्ध किया।
मंदिर प्रांगण में सोमवार रात को श्रीकृष्ण क्लब की ओर से राम-रावण युद्ध का मंचन किया जाएगा। मंदिर के स्वामी राजेंद्र कुमार महाराज की देखरेख में चल रहे इस यज्ञ में प्रति वर्ष हजारों की संख्या में लोग भाग लेते हैं। मंगलवार को वार्षिक भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। वहां अशोक कुमार बांगा, ओम प्रकाश बांगा, सूरज प्रकाश गंभीर, राकेश बांगा, सन्नी शर्मा, श्याम लाल खुराना, हरीश बांगा, धीरेंद्र सक्सेना, सजल अनेजा आदि थे। संवाद
किच्छा के मलसागिरधरपुर में राम कथा करते महापुरुष साथ में स्वामी राजेंद्र कुमार महाराज- फोटो : KITCHHA