फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पर्यटकों के लिए कल से खुलेगा सीटीआर ढिकाला जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कार्बेट पार्क का ढिकाला जोन 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। इसके लिए पार्क प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही सभी जोन में रात्रि विश्राम की सुविधा भी पर्यटकों के लिए शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

पार्क के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि मानसून सीजन के चलते हर वर्ष ढिकाला जोन 15 जून से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है जिसे 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोला जाता है। बताया कि जोन शुरू करने के लिए पार्क प्रशासन की ओर से मार्ग और रेस्ट हाउस की मरम्मत समेत अन्य जरूरी कार्यों को पूरा कर लिया गया है। 15 नवंबर से ढेला, झिरना व बिजरानी जोन में भी रात्रि विश्राम को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें