फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ के घेरे में रहेंगे अमित शाह 

Sun, 26 Jun 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सीआरपीएफ के घेरे में रहेंगे। सुरक्षा के दूसरे और तीसरे स्तर में पीएसी और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहेंगे। एसएसपी ने भाजपा के कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया। यहां आने वाले 400 वाहनों के लिए ट्रैफिक विभाग ने व्यवस्था सुनिश्चित कर ली है। फिलहाल पुलिस रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन नहीं करेगी। हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) से चेकिंग के बाद ही लोग अंदर जा सकेंगे। 
विज्ञापन


एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने वाटिका स्थित भाजपा के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने एसपी सिटी के साथ सीआरपीएफ, एलआईयू, सीपीयू, ट्रैफिक इंस्पेक्टर के साथ बैठक की। बैठक के दौरान गेट पर दो डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) लगाने और एचएचएमडी से अंदर आने वालों को चेक करने का निर्णय लिया गया। आयोजकों ने पुलिस को बताया कि कार्यक्रम में 400 वाहन आएंगे। इन वाहनों को अंदर और रोड के दोनों तरफ खड़ा किया जाएगा।

पुलिस अधिकारी फिलहाल रूट डायवर्जन के पक्ष में नहीं है। एसएसपी ने दूसरे चक्र में अधीनस्थों के साथ बैठक कर सुरक्षा को फाइनल टच दिया। खुफिया विभाग के अधिकारी और जवान सादे वेश में अवांछित लोगों पर नजर रखेंगे। एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि सुरक्षा के लिए एडिशनल एसपी के साथ चार सीओ, चार इंस्पेक्टर, 30 सब इंस्पेक्टर, 150 कांस्टेबल और दो कंपनी पीएसी लगाई जाएगी। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए टीयर गैस, बम स्क्वायड, डाग स्क्वायड की टीम मौके पर तैनात रहेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें