कुमाऊंं के मैदानी इलाकों में बारिश और आंधी से किसानों के खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा है। बारिश के चलते खेतों में मडुवा, धान, मटर, सोयाबीन, राजमा, गोभी, शिमला मिर्च, हरी सब्जियों को नुकसान पहुंचा है।
हल्द्वानी, भीमताल, कालाढूंगी, चोरगलिया में ओलावृष्टि, बारिश और आंधी से किसानों की खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, धारी, मुक्तेश्वर, ओखलकांडा में ओलावृष्टि और बारिश के चलते खेतों में मडुवा, धान, मटर, सोयाबीन, राजमा, गोभी, शिमला मिर्च, हरी सब्जियों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
क्षेत्र के किसान राजेंद्र सिंह, नरेंद्र बिष्ट, हरेंद्र सिंह, गणेश बिष्ट, गंगा बिष्ट ने बताया कि सोमवार को ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है।
इधर, कालाढूंगी समेत कोटाबाग ब्लॉक के चकलुवा, कमोला, धमोला, मुसाबंगर, बजूनियांहल्दू, आंवलाकोट आदि ग्रामीण इलाकों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। धान, उड़द, सोयाबीन और फूलों की फसलों को भी नुकसान हुआ है। एसडीएम रेखा कोहली ने बताया कि फसलों के नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।
इधर, चोरगलियां और गौलापार में भी धान की फसल चौपट हो गई। इन दिनों धान की फसल की कटाई चल रही है। ऐसे में कई किसानों ने धान को मढ़ाई के लिए खेत में सूखाने के लिए छोड़ रहा था।