फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दो घंटे की बारिश से फसलों को मिला जीवनदान

Sun, 11 May 2025 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को दो घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। इससे फसलों को नमी मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली।
विज्ञापन

दोपहर को भीमताल, धारी, धानाचूली, भवाली, रामगढ़, ओखलकांडा क्षेत्र में तेज बारिश हुई। बारिश से किसानों के खेतों में लगी मटर, आलू, टमाटर, शिमला मिर्च, बीन की फसलों को नमी मिली है। अलचौना के किसान आनंदमणि भट्ट ने बताया कि शनिवार को तेज बारिश से खेतों में लगी फसलों को लाभ मिलेगा। कहा कि किसान बारिश की उम्मीद लगाए हुए थे। नमी मिलने से फसलों का उत्पादन अच्छा रहेगा। संवाद

आम, लीची के लिए वरदान बनकर आई बारिश
रामनगर। शनिवार दोपहर बाद हुई बारिश ने आम और लीची के काश्तकारों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। तेज गर्मी और सूखे के कारण सिकुड़ रही लीची को बारिश ने नया जीवन दे दिया है तो चेपा रोग से ग्रसित आम के पेड़ों को भी राहत मिली है।
विज्ञापन

बता दें कि रामनगर में 800 हेक्टेयर में आम जबकि 900 हेक्टेयर में लीची की पैदावार की जाती है। बारिश नहीं होने से लीची के दाने सिकुड़ने लगे थे। आम के पेड़ चेपा रोग की चपेट में आ गए थे।
उद्यान विभाग के प्रभारी केएस परवाल ने बताया कि बारिश से आम और लीची की पैदावार को वरदान मिला है। बताया कि बारिश से लीची के दाने मोटे होंगे और आम के पेड़ों पर लगे चेपा रोग के कीड़े धुलकर पेड़ों से अलग हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें